छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार पर सियासी घमासान: दीपक बैज ने बस्तर की अनदेखी का लगाया आरोप, भाजपा का करारा पलटवार

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार पर सियासी घमासान: दीपक बैज ने बस्तर की अनदेखी का लगाया आरोप, भाजपा का करारा पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार पर बस्तर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। बैज ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर हमेशा बस्तर के नेताओं को ही जिम्मेदारी दी गई और क्षेत्र से दो-दो मंत्री होते थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read Also-  शपथ के दूसरे दिन छाए नए मंत्री: राजेश अग्रवाल स्कूटी पर तो खुशवंत साहेब बने फिल्मी हीरो

इस आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दीपक बैज अनुचित और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। सिंहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह किसे मंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बस्तर से पहले से ही केदार कश्यप मंत्री हैं, कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं और वे स्वयं प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

Related Post