रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों और आम जनता के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। शासन ने आगामी गोवर्धन पूजा पर्व, जो 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को पड़ रहा है, के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सरकारी दफ्तरों और बैंकों सहित सभी सरकारी संस्थानों पर लागू रहेगा।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन, नया रायपुर, अटल नगर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के अंतर्गत घोषित किया गया है। इसका अर्थ है कि इस दिन राज्य शासन के सभी शासकीय कार्यालय, बैंक और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।





