नई दिल्ली। केरल रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को राज्य की सभी ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन रक्षिता शुरू किया। यह अभियान वर्कला में शराबी द्वारा महिला को चलती ट्रेन से धकेलने की हालिया घटना के बाद आरंभ किया गया है।
### संयुक्त पुलिस अभियान
केरल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार अभियान रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मिलकर चला रही है। तिरुअनंतपुरम, एर्नाकुलम, पलक्कड़ और कोझिकोड के चार रेलवे पुलिस उपाधीक्षकों की निगरानी में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मी ट्रेनों तथा प्लेटफार्मों पर सघन गश्त करेंगे।
मुख्य उद्देश्य
अभियान का लक्ष्य शराब पीकर यात्रा, ड्रग्स तस्करी और महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
संपर्क नंबर
रेल अलर्ट कंट्रोल: 9846200100
ईआरएसएस: 112
रेलवे हेल्पलाइन: 139




