छठ पर्व पर यात्रियों के लिए राहत, रेलवे ने बिहार के लिए चलाई कई स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली। छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने बिहार के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 23 अक्टूबर से चलना शुरू होंगी। ट्रेनें आनंद विहार, शकूरबस्ती, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होंगी।

आनंद विहार से पटना, जयनगर, भागलपुर, सीतामढ़ी और पाटलिपुत्र के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसी तरह शकूरबस्ती से झंझारपुर, पटना और सहरसा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से भी दरभंगा, धनबाद, हावड़ा और पटना के लिए ट्रेनों का संचालन होगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन ट्रेनों का उद्देश्य छठ पर्व पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है। सभी ट्रेनों के समय, ठहराव और गंतव्य की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और स्टेशन नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Related Post