जशपुर(संचार टुडे)। सोशल मीडिया पर आए दिन कई हैरतंगेज और स्टंटबाजी के वीडियो जमकर वाइरल होते रहते है। एक ऐसा ही वीडियो छत्तीसगढ़ के जशपुर से सामने आ रहा है। जिसमे NH-43 पर चलती बाइक पर प्रेमी-प्रेमिका का रोमांस और स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं। बाइक पर लड़की लड़के को कसकर पकड़कर बैठी दिख रही है। फिल्मी अंदाज में रोमांस करते हुए सड़क पर दोनों मौज मस्ती करते दिख रहे हैं।

इन पर SP शशि मोहन सिंह की नजर पड़ी तो दोनों भागने लगे। पुलिस अधीक्षक ने अपनी कार से दौड़ाकर दोनों पकड़ा लिया। वहीं मौके पर ही स्टंटबाज की बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।

इसे भी पढ़ें- सावधान! कहीं आपके पास भी आते है इन नम्बरों से कॉल, तो भूलकर न दें जवाब

स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक स्टंट
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा जिले के गोमाला का रहने वाला विनय साय (20) अपने 18 साल की लड़की दोस्त के साथ स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था। नेशनल हाइवे 43 पर कुनकुरी की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस अधीक्षक जशपुर भी कुनकुरी की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने काटा चालान
इसी दौरान वे दोनों पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कार को देखकर भाग रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। कुनकुरी पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत 500 रुपए का चालान भी काटा गया।

लड़की को फ्यूल टैंक पर बैठकर रोमांस
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि वह कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक प्रेमी युगल खतरनाक तरीके से NH-43 पर स्टंट (रोमांस) कर रहा था। युवक लड़की को बाइक की फ्यूल टंकी पर बैठाकर अपनी ओर चेहरा मोड कर रखा था।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म, चोरी जैसे काम हो रहे हैं सांय-सांय: शिव कुमार डहरिया

झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ आया था प्रेमी-युगल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेमी युगल झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी स्थित मायाली डैम घूमने आए हुए थे। युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बच्चों को इस तरह से हाई स्पीड बाइक देकर स्टंटबाजी करने से रोंके।

देखें वाइरल वीडियो