डौंडी(संचार टुडे)।  प्रदेश शिवसेना महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा है कि महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार अपने अदूरदर्शिता एवं अपने राजनीतिक आका को खुश करने के लिए महाराष्ट्र के गरीब जनता को बलि का बकरा बना रही है। महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा अपने अदूरदर्शिता के चलते एवं अपने राजनीतिक आका अमित शाह को खुश करने के लिए महाराष्ट्र के खारघर में भीषण गर्मी में बिना व्यवस्था के एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा सरकार द्वारा लाखों लोगों को सम्मिलित कराया गया। जहां अतिथियों को छोड़कर अन्य गरीब जनता हेतु कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। और समारोह के आयोजक भाजपा नीत एकनाथ शिंदे की सरकार द्वारा लाखों लोगों को आमंत्रित कर लिया गया था। जहां पर महाराष्ट्र की गरीब जनता दिनभर भूख प्यास से बिखलती रही। तड़पती रही रही। और मुख्य अतिथि अमित शाह, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस एवं अन्य भाजपा नेता घंटों देरी से पहुंचे। जिस कारण से भाजपा सरकार के समारोह में 13 लोग भूख प्यास एवं लू लगने से मर गए। कॉल काल्वित हो गए एवं सैकड़ों लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया ।शिवसेना महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने महाराष्ट्र की भाजपा सरकार से प्रश्न किया है कि अगर आपके पास व्यवस्था नहीं थी तो आपने इस भीषण गर्मी में इस समारोह का आयोजन क्यों किया। और क्यों सैकड़ों लोगों को घायल किया । क्यों13 लोगों को मौत का दावत दिया ।और इस 13 लोगों की मौत की जिम्मेदार महाराष्ट्र की भाजपा सरकार है। शिवसेना केंद्र सरकार से मांग करती है कि तत्काल भाजपा की महाराष्ट्र सरकार को भंग करें ।और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करें। एवं मृत लोगों के परिवार को एवं घायलों को उचित मुआवजा दे।