स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी टूटी, सोशल मीडिया पर भी दूरी बढ़ी

स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी टूटी, सोशल मीडिया पर भी दूरी बढ़ी
स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी टूटी, सोशल मीडिया पर भी दूरी बढ़ी

भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। मंधाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी रद्द हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है।

मंधाना ने लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, इसलिए उनका इस मुद्दे पर बोलना जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा, “मैं बहुत निजी स्वभाव की हूं और चीजों को वैसा ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो चुकी है।” उन्होंने सभी से इस मामले को यहीं समाप्त करने और दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

Read Also-  31 दिसंबर तक आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य, नहीं तो….

पोस्ट में मंधाना ने आगे कहा कि अब उनका पूरा फोकस क्रिकेट और देश का प्रतिनिधित्व करने पर रहेगा। “मेरा मानना है कि हम सभी के जीवन में एक बड़ा मकसद होता है और मेरे लिए वह हमेशा भारत को सबसे ऊंचे स्तर पर रिप्रेजेंट करना रहा है। उम्मीद है कि मैं भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफियां जीतती रहूंगी।”

दूसरी ओर, पलाश मुच्छल ने भी इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा कि वे अपने निजी रिश्ते से पीछे हटते हुए जीवन में आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं। पलाश ने उन अफवाहों का भी खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि शादी इसलिए टल गई क्योंकि उन्होंने मंधाना को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि बिना आधार वाली अफवाहों पर लोगों की प्रतिक्रिया देखना बेहद कठिन रहा है और उम्मीद जताई कि समाज बिना पुष्टि की गई गॉसिप पर किसी को जज करने से पहले सोचने की आदत विकसित करेगा।

Related Post