चाय-कॉफी के शौकीन सावधान! ज्यादा पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

चाय-कॉफी के शौकीन सावधान! ज्यादा पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

कई लोग अपनी सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की से करते हैं, तो वहीं कुछ लोग शाम को कॉफी या चाय पीना पसंद करते हैं। दिनभर बार-बार चाय या कॉफी पीना कई लोगों की आदत बन चुकी है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि हाल ही में आई एक स्टडी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

स्टडी में क्या पाया गया?
नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक लेटेस्ट स्टडी के मुताबिक, जो लोग रोजाना 8 से ज्यादा कप गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, उनमें कैंसर का खतरा 5.6 गुना तक बढ़ जाता है। स्टडी में खासतौर पर एसोफैजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा नामक कैंसर के खतरे का जिक्र किया गया है।

कितना खतरा बढ़ता है?

  • रोजाना 4 कप गर्म ड्रिंक्स पीने वालों में कैंसर का खतरा 2.5 गुना बढ़ सकता है।
  • 6 कप गर्म ड्रिंक्स लेने वालों में यह खतरा 3.7 गुना तक पहुंच सकता है।
  • वहीं 8 कप या उससे ज्यादा लेने वालों में खतरा 4.8 गुना तक बढ़ जाता है।

इसलिए एक्सपर्ट्स की मानें तो 2-4 कप से ज्यादा चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

सेहत पर दूसरे असर

सिर्फ कैंसर ही नहीं, बल्कि जरूरत से ज्यादा चाय या कॉफी पीने से सेहत से जुड़ी और भी समस्याएं हो सकती हैं। इनमें प्रमुख हैं:

  • पेट से जुड़ी दिक्कतें
  • नींद की समस्या और स्लीप साइकिल का डिस्टर्ब होना
  • लंबे समय में इम्यून सिस्टम और डाइजेशन पर असर

क्या करें?
चाय और कॉफी का सेवन लिमिट में करें और उबलते हुए गर्म पेय से बचें। याद रखें, ताजगी के लिए जरूरी चाय या कॉफी अगर हद से ज्यादा हो जाए, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

Related Post