साय कैबिनेट का हुआ विस्तार.. नए 3 मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

साय कैबिनेट का हुआ विस्तार.. नए 3 मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में पहली बार राज्य कैबिनेट में कुल 14 मंत्रियों का गठन हुआ है। आज सुबह राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब ने राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि, ये मंत्री पूरी निष्ठा, समर्पण और कार्यकुशलता के साथ जनता की सेवा करेंगे और राज्य के विकास व सुशासन के नए अध्याय लिखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सतत कार्यरत रहेगी।

Related Post