रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल के स्टेट वीरता पुरस्कार (State Bravery Awards) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार उन बच्चों को सम्मानित करने के लिए है जिन्होंने कम उम्र में किसी संकट, दुर्घटना, आपदा या इमरजेंसी के दौरान असाधारण साहस, समझदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया है।
इस पुरस्कार के लिए पात्र होने की मुख्य शर्त यह है कि आवेदक की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपनी आवेदन पत्र सरकार द्वारा निर्धारित अंतिम तारीख से पहले जमा कर सकते हैं। सरकार ने माता-पिता और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे समय पर आवेदन करें ताकि योग्य बच्चे इस सम्मान के लिए नामांकित हो सकें।




