IPL 2025 SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से होगा। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 4 और राजस्थान ने 1 मैच जीता। हैदराबाद ने पिछले सीजन क्वालिफायर-2 में राजस्थान को हराकर बाहर किया था। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स अपनी सबसे बड़ी राइवल टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
Read Also- रायपुर स्टेडियम में होगा IND और SA के बीच वनडे मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
मैच डिटेल्स
दूसरा मैच SRH vs RR
तारीख: 23 मार्च
स्टेडियम: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद
टाइम: टॉस- 3:00 PM
मैच स्टार्ट- 3:30 PM
रियान शुरुआती 3 मैचों में राजस्थान की कप्तानी करेंगे
IPL 2025 SRH vs RR: सीजन के शुरुआती 3 मैच में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग करेंगे। रेगुलर कप्तान संजु सैमसन फिट नहीं हैं। बुधवार को टीम मैनेजमेंट ने एक इवेंट में बताया कि सैमसन को इंजरी की वजह से फिलहाल विकेट कीपिंग और फील्डिंग की परमिशन नहीं मिल पाई है। ऐसे में लीग के शुरुआती मैच वे सिर्फ बतौर बैटर ही खेल सकेंगे। पूरी तरह फिट होने के बाद ही वे फिर से टीम की कमान संभाल सकेंगे।
Read Also- IPL से पहले ICC ने जारी की खिलाड़ियों की रैंकिंग, टॉप 10 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, कमिंडु मेंडिस/एडम जम्पा, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और राहुल चाहर।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, संदीप शर्मा, महीश तीक्षणा और फजलहक फारूकी।
कहां देख सकेंगे मैच?
IPL 2025 SRH vs RR: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। वहीं, TV पर ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर भी किया जाएगा।




