IPL 2025 CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम, चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को सीजन का ‘एल-क्लासिको’ भी कहा जाता है। दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा।
Read Also- IPL 2025 में डबल हेडर का पहला मुकाबला आज SRH और RR के बीच, संजू सैमसन सिर्फ बैटिंग करेंगे, राजस्थान की कमान रियान पराग के हाथ
मैच डिटेल्स, तीसरा मैच
CSK vs MI
तारीख: 23 मार्च
स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई
टाइम: टॉस- 7:00 PM,
मैच स्टार्ट- 7:30 PM
सूर्यकुमार करेंगे MI की कप्तानी
IPL 2025 CSK vs MI: इस मैच में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव करेंगे। हार्दिक पर एक मैच का बैन लगा हुआ है। यह बैन पिछले सीजन MI के आखिरी मैच में स्लो ओवर रेट के कारण लगा था। इसे सीजन में मुंबई के पहले मैच में लागू किया गया। हालांकि, अगले मुकाबले से पंड्या फिर टीम की कमान संभाल लेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लीग के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे।
Read Also- KKR vs RCB: आरसीबी ने जीत के साथ किया सीजन का आगाज, केकेआर को दी 7 विकेट से मात
बारिश डाल सकती है खलल
IPL 2025 CSK vs MI: आज चेन्नई और मुंबई मैच में बारिश खलल डाल सकती है। चेन्नई में आज 80% बारिश की आशंका है। वहीं, तापमान 27 से 33 डिग्री रहने की उम्मीद है।
पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डेवोन कॉन्वे/रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद और मथीश पथिराना।
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा।




