जयपुर। राजस्थान के कोटपुतली निवासी सब्जी विक्रेता अमित सेहरा ने पंजाब स्टेट लॉटरी-दिवाली बम्पर 2025 में 11 करोड़ रुपए का पुरस्कार जीता है। उन्होंने यह टिकट बठिंडा की एक दुकान से खरीदा था और इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त से पैसे उधार लिए थे।
अमित ने बताया कि नतीजे 31 अक्टूबर को घोषित हुए। उन्होंने कहा कि वे अपनी दो छोटी बेटियों की शिक्षा के लिए यह राशि खर्च करेंगे और अपने दोस्त मुकेश को एक करोड़ रुपए का तोहफा देंगे, जिन्होंने उन्हें टिकट खरीदने में मदद की थी।
सब्जी के ठेले पर काम करने वाले अमित ने कहा ‘‘यह भगवान का आशीर्वाद है कि मुझे अचानक इतनी बड़ी राशि मिली।’’




