पिरदा में हजारों क्विंटल धान जाम, प्रबंधक हुआ परेशान

पिरदा में हजारों क्विंटल धान जाम, प्रबंधक हुआ परेशान

सक्ती। मालखरौदा जिला सहकारी बैंक शाखा मालखरौदा के अंर्तगत धान उपार्जन केंद्र पिरदा में अब तक 980 किसानों से 51825.20 क्विंटल की धान की खरीदी कर ली गयी है जिसमे से 32240.00 क्विंटल मात्रा धान का उठाव हुआ है एवम शेष 19585.20 क्विंटल धान उठाव हेतु शेष बचा है जो खरीदी केंद्र के बफर लिमिट से तीन गुने से भी अधिक है और 9/01/2024 के बाद से अभी तक धान उठाव हेतु कोई भी मिलर का डी ओ भी नही कटा है जिससे धान खरीदी केन्द्र में धान जाम पड़ा हुआ है लगभग सभी खरीदी केन्दों में ऐसी ही स्थिति है जिससे खरीदी प्रभारियों की चिंता बढ़ती जा रही है ।

समिति प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में सक्ती जिले के उच्चाधिकारियों से कई बार मौखिक चर्चा कर अवगत कराने के बावजूद भी इस ओर ध्यान न देना समझ से परे है। पिरदा सोसायटी के प्राभारी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द धान का उठाव किया जावे।

Related Post