कांकेर में नक्सलियों की कायराना करतूत, पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या

कांकेर। बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में नक्सलियों ने दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।

मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, जो इसी गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और मामले की तस्दीक जारी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने घटना के बाद गांव में दहशत फैलाने की कोशिश की है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

Related Post