विश्रामपुरी थाना में विनोद कुमार नेताम ने संभाला पदभार, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने का लिया संकल्प

शीतल मंडल की खबर 

कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना में बीते दिनों विनोद कुमार नेताम ने बतौर थाना प्रभारी (टीआई) पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और शांतिपूर्ण बनाए रखने का संकल्प लिया है।

 

टीआई नेताम ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और संयम से करेंगे तथा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून की श्रृंखलता बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए वे सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

थाना क्षेत्र के बांसिया सहित स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Related Post