जेएनयू छात्र संघ चुनाव में मतदान जारी, एबीवीपी ने जताया चारों सीटों पर जीत का भरोसा

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025 के लिए दूसरे सत्र का मतदान दोपहर 2:30 बजे से जारी है। मतदान केंद्रों पर छात्रों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वोटिंग शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

इसी बीच दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष आर्यन मान ने जेएनयूएसयू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत को लेकर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि इस बार एबीवीपी जेएनयू की चारों सीटों पर विजय हासिल करेगी।

आर्यन मान ने कहा कि एबीवीपी का अभियान उत्साहजनक रहा है और पूरे परिसर में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्रवाद की विचारधारा को समझते हुए एबीवीपी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और 40 साल बाद पंजाब विश्वविद्यालय में भी अध्यक्ष पद जीतकर अपनी उपस्थिति मजबूत की है।

Related Post