Weather Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। राजधानी रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
Weather Alert in Chhattisgarh: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम साफ हो जाएगा और दूसरे सप्ताह से गर्मी बढ़ने लगेगी। इस बदलाव का कारण दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक बने चक्रवातीय दबाव को बताया गया है, जिससे अगले 3-4 दिनों तक मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा।
Read Also- येशु-येशु वाले स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा, रेप केस में कोर्ट ने सुनाई सजा
मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 अप्रैल को विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है:
- 2 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर सहित अन्य जिले।
- 3 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर आदि जिले।
- 4 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा, गरियाबंद, धमतरी सहित अन्य जिले।
Read Also- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह लगेंगी कक्षाएं…
Weather Alert in Chhattisgarh: तापमान की स्थिति: रायपुर में अधिकतम तापमान 38.4°C और न्यूनतम 24.2°C है। बिलासपुर में यह 37.4°C (अधिकतम) और 23.3°C (न्यूनतम) है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34.8°C और न्यूनतम 15°C है, जो प्रदेश में सबसे कम है। जगदलपुर में अधिकतम 37.7°C और राजनांदगांव में 39.5°C दर्ज किया गया है।