छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

CG Weather: प्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
CG Weather: प्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के असर से अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। खासकर बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार जताए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में झमाझम बरसात हुई। इस दौरान राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति
पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो दक्षिण की ओर झुका है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत में व्यापक वर्षा कराएगा।

मानसून द्रोणिका बीकानेर से लेकर दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है, जबकि बंगाल की खाड़ी से कच्छ तक फैली पूर्व-पश्चिम द्रोणिका भी सक्रिय है। इन दोनों सिस्टम के असर से राज्य में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Related Post