व्हाट्सऐप जल्द ही एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब ऐप इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होगी। मेटा कंपनी ऐसा फीचर विकसित कर रही है, जिससे यूजर्स यूजरनेम के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। यानी भविष्य में यूजर्स बिना फोन नंबर के भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।
2009 में लॉन्च होने के बाद से अब तक व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने और लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य था। लेकिन अब मेटा टेलीग्राम की तरह ही एक नया लॉगिन सिस्टम जोड़ने की तैयारी में है।
बीटा वर्जन में शुरू हुई टेस्टिंग
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp Android Beta 2.25.28.12 वर्जन पर देखा गया है। फिलहाल यूजर्स सेटिंग्स में जाकर अपना यूजरनेम रिज़र्व कर सकते हैं, हालांकि इससे अभी चैटिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
यूजरनेम सेट करने के नियम
यूजरनेम की शुरुआत ‘www.’ से नहीं की जा सकेगी ताकि वेबसाइट्स से कोई भ्रम न हो। हर यूजरनेम में कम से कम एक अक्षर (a-z) होना जरूरी है, जबकि इसमें नंबर और कुछ विशेष चिन्हों का भी उपयोग किया जा सकेगा।
जल्द होगा आधिकारिक लॉन्च
अभी यह फीचर परीक्षण चरण में है और कंपनी इसे स्थिर (स्टेबल) वर्जन पर जारी करने से पहले सीमित यूजर्स के लिए टेस्ट कर रही है। हालांकि इसके सार्वजनिक रूप से कब लॉन्च होने की घोषणा होगी, इसकी कोई आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है।