WhatsApp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! ये गलती न करें, जानिए हैकर्स से बचने के ज़रूरी टिप्स

WhatsApp Tips: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सप्प का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। इसका इस्तेमाल एक दूसरे से बात करने से लेकर फोटो-वीडियो शेयरिंग करने तक के लिए किया जाता है। ऐसे में हैकर्स की कोशिश रहती है कि वो लोगों के डेटा को चोरी करने के लिए ऐप को अपना जरिया बनाएं, लेकिन इससे यूजर्स को बचाए रखने के लिए प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी और प्राइवेसी जैसे अपग्रेड भी मिलते हैं।

 

ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिसके जरिए यूजर्स अपनी चैट को सुरक्षित रख सकते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी भी लापरवाही करेंगे तो समस्या बढ़ सकती है। आपके बैंक खाते को खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और कौन से काम करने से हैकर्स से बचाव हो सकता है।

 

फोटो-वीडियो शेयरिंग से भी है खतरा

WhatsApp Tips: दरअसल, व्हाट्सप्प से लोगों के फोन तक पहुंचने के लिए हैकर्स द्वारा फोटो और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है। एक क्लिक से यूजर्स का डेटा हैकर्स तक पहुंच सकता है। हालांकि, व्हाट्सप्प की सेटिंग में एक ऑप्शन को बंद करने पर साइबर अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं और अपने फोन के डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

 

बंद करें ये ऑप्शन

 

  1. WhatsApp ऐप को ओपन करें।
  2. स्क्रीन के ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद सेटिंग्स ऑप्शन को चुन लें।
  4. चैट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
  5. यहां मीडिया विजिबिलिटी टॉगल ऑप्शन होगा, उसे ऑफ करें।

 

न करें ये गलतियां

WhatsApp Tips: कुछ गलतियों को करने से हैकर्स द्वारा फोन हैक हो सकता है। अगर WhatsApp पर आए लिंक, फोटो आदि पर क्लिक करते हैं तो इससे साइबर अपराधी आपको शिकार बना सकते हैं। एक नया तरह का फोटो स्कैम है जिससे यूजर्स के बैंक अकाउंट तक हैक हो रहे हैं। इसलिए अगर अनजान नंबर से कोई फोटो आती है तो उस पर क्लिक न करें। इसके अलावा किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ज्यादातर हैकर्स लिंक के जरिए फोन हैक करने की कोशिश करते हैं।

Related Post