डौंडी (संचार टुडे)। डौंडीलोहारा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत देवांगन ने 9 जुलाई को स्थानीय रेस्ट हाऊस डौंडी युवा कांग्रेस जनों की आवश्यक बैठक रखी जहां लोकसभा कांकेर जिला प्रभारी, बालोद जिला प्रभारी शशांक शर्मा एवं डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी सनीर साहू सम्मलित हुए। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम , बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव खिलेंद्र भुआर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। बैठक में यूथ जोड़ो बुथ जोड़ो पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के अहम भूमिका को लेकर चर्चा करते रणनीति बनाई गई।

बैठक में डौंडी ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कैलाश राजपूत, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रविकांत देशमुख, नीरज कुमार ,दिनेश यादव,हेमंत पटेल, आयान अहमद ,शोएब रजा, जागेश्वर ठाकुर, संदीप देवांगन, रितिक उके ,शुभम् गावड़े, मोनू राजपुत,राहुल कडपती,चंदन ठाकुर,खिलेश पटेल,मुकेश पटेल,आनंद राजपूत ,गणेश पटेल,राज साहु हितेश,कृशान्त कुमार रितिक यूके , लक्की,नंद कुमार,शेख नदिंंम ,पारश कुमार,परितोश हंसपाल, कृष्णकांत रावते ,जस्विंदर सिंह,सूरज भारद्वाज, गिल,युवराज,योगेन्द्र साहु ,निहाल उके, अभय, अशोक,अमन जायसवाल, आकाश सिंह,नितिन,चीरजीव , ओम , अशिफ, अर्शद सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण बड़ी सख्या मे उपस्थित रहे।