लोकसभा चुनाव 2024: इस सीट में पकड़े गए 53 फर्जी मतदाता, मच गया हड़कंप

SancharTodayNational Desk. यूपी के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए लोगों में से 53 फर्जी मतदाता पकड़े गए हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां एक दो नहीं बल्कि 53 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके फर्जी मतदाता होने के संदेह में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसमें बुलंदशहर के थाना गुलावठी और थाना स्याना इलाके में 53 फर्जी मतदाता पकड़े गए। जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी आधार कार्ड और फर्जी वोटर आईडी कार्ड लेकर मतदान केंद्र पहुंचे थे। जांच के वक्त इनके दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर तुरंत पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here