छत्तीसगढ़ में बिखरा ‘आप’ का कुनबा…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) इकाई से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी (Komal Hupendi) और कोरबा से चुनावी उम्मीदवार रहे प्रदेश सचिव विशाल केलकर (Vishal Kelkar) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Read More-  यहां 8 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

वही अगर ऐसा होता हैं तो यह आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के लिए बड़ा झटका होगा। दोनों ही नेताओं का पार्टी के विस्तार में बड़ा योगदान था। दोनों ही पार्टी की तरफ से इस बार उम्मीदवार भी थे लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।