छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होने के हैं। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर निशाना साधने से हुए नहीं चूक रहे हैं। वहीं नियमितीकरण की आस में अभी भी बैठे कर्मचारी के मामले पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के समय कर्मचारियों के साथ अन्याय, उनका शोषण हुआ। हमारी सरकार के समय में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई। बहुत से कर्मचारियों को नियमित किया गया। जो बचे हैं उनके हित में संसाधनों और बजट को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

 

Read More-  Fight on Raipur Airport : रायपुर एयरपोर्ट बना जंग का मैदान

 

वहीं मतगणना को लेकर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला ने बीजेपी पर तंज कसा है। मतगणना में गड़बड़ी करना भाजपा का चरित्र है। मध्यप्रदेश में कलेक्टर ने बैलेट पेपर खुलवा दिया। भाजपा चुनाव हार रही हैं, इसलिए उनके नेता पटकथा लिख रहे हैं। हारने के बाद पट कथा बताएंगे कि मतगणना में गड़बड़ी हुई है। धान के मूल्य को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधा हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में चुनाव के समय जनता को ठगने के लिए धान का मूल्य 3100 किया।

 

Read More-  Horrific Road Accident : सड़क पर खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, 3 की मौत

 

देश के बाकी राज्यों के किसानों ने क्या गुनाह किया हैं? मध्यप्रदेश में धान की कीमत 1500 क्यों दिया जा रहा? छत्तीसगढ़ में 3100 दे सकते हैं तो बाकी राज्यो में किसानों का क्या गुनाह है? छत्तीसगढ़ में ग़रीबो को 500 में सिलेंडर देने की बात कर रहे हैं। ये देश के बाकी गरीबो के साथ अन्याय हैं, जनता को ठगने के लिए भाजपा ने घोषणा की। भाजपा ने समर्थन मूल्य नहीं दिया, सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे।लोकसभा चुनाव में उसे हम बड़ा मुद्दा बनाएंगे।