छत्रपति शिवाजी महाराज के खास हथियार ‘बाघ नख’ और ‘जगदंबा तलवार’ को इस साल के अंत तक भारत लाया जा सकता है। बता दें कि ये हथियार लंदन विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रखे हुए हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज का बाघ नख और उनकी तलवार को ब्रिटेन अब भारत को लौटाने वाले हैं। बाघ नख से ही शिवाजी महाराज ने मुगल सरदार अफजाल खान के पेट की चीर डाला था। वहीं उनकी प्रसिद्ध जगदंबा तलवार को भी भारत लाया जाएगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया कि ब्रिटेन इसी साल भारत को ये लौटाने वाला है। मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दो अक्टूबर को लंदन जाने वाले हैं। यहां वे बाघ नख और शिवाजी महाराज की तलवार को भारत लाने के लिए एग्रीमेंट करने वाले हैं।

Read More- प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

भारत लाया जाएगा शिवाजी महाराज का खास हथियार

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे खास हथियार ‘बाघ नख’ को जल्द ही देश वापस लाने की तैयारी शुरू है। बता दें कि वीर शिवाजी महाराज ने करीबन पौने 7 फीट ऊंचे दुश्मन अफजल खान को इसी बाघ नख के जरिए मौत के घाट उतारा था। बीते कई दशकों से ये बाघ नख लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रखा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम के अधिकारियों ने वो ‘बाघ नख’ लौटाने पर अब सहमति दे दी है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की पहल पर शिवाजी काल का यह विशेष हथियार वापस आएगा। इसे वापस लाने के लिए सांस्कृतिक मामलों के मंत्री, विभाग प्रमुख सचिव, निदेशक, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय के प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय और अन्य संग्रहालयों का दौरा किया था और वहां इसको लेकर एक समझौता किया गया था।

 

 

 

 

https://x.com/MinOfCultureGoI/status/1700535022879662406?s=20