रायपुर (संचार टुडे)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है ।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आज लोकसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हुए है। लेकिन कांग्रेस में अंतर्कलह लगातार खुलकर सामने आ रहा है। पांच सालों तक सूबे की सत्ता पर राज करने वाले कांग्रेस के मुखिया रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने भले ही राजनांदगांव सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। लेकिन भूपेश बघेल की मुश्किले कम होने का नाम ही नही ले रहा है। लगातार उन्ही के पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बघेल पर गंभीर आरोप लगा रहे है। ताजा मामला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा गया पत्र है। पत्र में राकेस सिंह बैस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय दोनों पर गंभीर आरोप लगाया है।

Read More-  दर्जन भर विधायक, 2 सांसद और मुख्यमंत्री भी नहीं सुधार पा रहे खुद के जनजाति बच्चों के छात्रावास

उन्होने पत्र में आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम बघेल और विकास उपाध्याय दोनों वरिष्ठ नेता अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे। सीएम बघेल पर प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगातेह हुए साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। राकेश सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में रायपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को 6 लाख से ज्यादा मतों से हार का सामना करने का भी दावा किया है। इसके साथ ही प्रदेश की एक-आध सीट में कांग्रेस की जीत होने की बात लिखी है। बस्तर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व सीएम बघेल एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। इससे पहले एआइसीसी मेंबर अरुण सिंह सिसोदिया ने भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को चिठ्ठी लिखी थी। अब बघेल की शिकायत हाइकमान से की गई है।