CGPSC परीक्षा स्कैम की जांच CBI के हवाले, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर (संचार टुडे)। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े स्कीमो में से एक CGPSC का भी नाम शामिल है।  साल 2021 के पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप भाजपा ने विधानसभा चुनाव के वक्त लगाया था। विधानसभा चुनाव के वक्त यह बड़ा मुद्दा रहा, भाजपा ने जनता से इस मामले में जांच का वादा भी किया था। प्रदेश में सरकार बनने के बाद इसकी घोषणा भी हो गई थी, लेकिन केन्द्र सरकार से अब तक जांच की अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। चूंकि राज्य में सीबीआई जांच पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ था। अब भाजपा की सरकार ने यह प्रतिबंध हटाया, तब जांच की अधिसूचना जारी की गई। दरअसल, 3 जनवरी को साय कैबिनेट ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चुनावी मैदान में मचाया गदर…. फैंस हुए दीवाने

खुलेंगे कई राज
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 में राज्य के 12 विभागों के लिए 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी। चयन सूची जारी होते ही प्रतिभागी युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा था। युवाओं ने चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और गड़बड़ी को लेकर कई शिकायतें की और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। एन्टी करप्शन ब्यूरो/आर्थिक अपराध ब्यूरो ने भी इस मामले में अपराध दर्ज किया था। CBI जांच से कई राज खुलेंगे की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here