कवर्धा/पंडरिया(संचार टुडे)।  वन विभाग पंडरिया पूर्व रेंज के कोदवा गोंडान सर्किल वन परिक्षेत्र कार्यालय में आए दिन ताला लटका रहता है। इसके साथ ही वन अमले के कर्मचारी सी पी खुटीयाले अपने सर्किल से नदारद रहते हैं। परिक्षेत्र में वन कर्मचारियों के सक्रिय नहीं होने से जंगल में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की जा रही है। अवैध कटाई के कारण जंगल ठूंठ में तब्दील होते जा रहा है। इसके बाद भी वन विभाग द्वारा उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- देशी कट्टा लेकर बीच सड़क मचाया आतंक, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार…

कोदवा गोड़ान वन परिक्षेत्र का कार्यालय हमेशा लटका रहता है ताला
कोदवा गोड़ान वन परिक्षेत्र का कार्यालय महज एक कार्यालय के रूप में स्थापित है। वन परिक्षेत्र कार्यालय में आए दिन ताला लटके रहता है। अगर कार्यालय खुला भी है तो अधिकारी-कर्मचारी नदारद रहते हैं। इससे वन संबंधित कार्य की गति काफी धीमी चल रही है। यहां की उदासीन कार्यप्रणाली से वन विभाग संबंधित कार्य लंबित पड़े हुए हैं। वन विभाग के संबंधित कार्यों का क्रियान्यवन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। वहीं रेंजर, वनपाल, वनरक्षक अपने-अपने मुख्यालय में नहीं रहते। वनपाल अपने-अपने सर्किल में दो तीन सप्तााह में एक से दो दिन आ कर खानापूर्ति कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप, मामला हुआ दर्ज

वन विभाग के उदासीन रवैए के कारण वन माफिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। आसपास के जंगलों में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इसके कारण हरे-भरे जंगल ठूंठ में तब्दील होते जा रहे हैं। विभाग व माफियाओं के बीच साठ-गांठ होने से अमला द्वारा गैरजिम्मेदारना रवैया अपनाया जा रहा है। इसके कारण जंगल साफ होते जा रहे हैं। वनों की रक्षा करने वाले कर्मचारी अपने जिम्मेदारी से कोसों दूर भागते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार, कैमरे में कैद हुई अश्लील करतूत

ब्लॉक के मुख्यालय में करते है निवास सीपी खुटियाले डिप्टी रेंजर
डिप्टी रेंजर साहब के लिए कोदवा गोड़ान सर्किल में रहने के लिए घर बना है लेकिन नही रहते वहां मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर दूर पंडरिया में निवास करते है ओ भी एसडीओ बंगले के पास पर भी अधिकारियों को जानकारी होने के बाऊजुद नही करते कोई कार्यवाही जो समझ से परे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here