लड़की का चक्कर बाबू भईया… मासूम के सामने पिता की चाकू गोदकर हत्या

Sanchar Today Crime Desk. उत्तरी दिल्ली के सब्जी इलाके में 11 साल के मासूम के सामने कुछ लड़कों ने उसके पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्ज विजय (40) के रूप में हुई है। वारदात के समय विजय अपने बेटे के साथ घर के सामने ही मौजूद दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान कार सवार लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने विजय को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने देर शाम को मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More- विधायक से कपल ने की अजीब डिमांड, कहा- जल्द से जल्द OYO खुलवा दो ताकि हमें….

दरअसल, एक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विजय के घर के आसपास घूमता था। विरोध करने पर मार्च 2024 में आरोपियों का विजय से झगड़ा हो गया। दोनों ओर से हुई मारपीट में विजय के हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ था। पुलिस ने दोनों ओर से शिकायत लेकर क्रॉस केस दर्ज किया था। उस समय मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से विजय लगातार जख्मी था। तीन दिन पहले ही उसने दुकान पर आना शुरू किया था। हत्या की असली वजह क्या है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है।

Read More- अब इस महिला विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, विजय परिवार के साथ पंजाबी बस्ती, रोशनआरा रोड में किराए के मकान में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी मधु के अलावा पांच बेटियां और एक 11 साल का बेटा है। घर के सामने ही विजय की स्क्रेप की दुकान है। रविवार को वह दुकान पर मौजूद थे। इस बीच अचानक कार सवार लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। जख्मी हालत में उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विजय के परिजनों का आरोप है कि आरोपी लगातार उनको मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मौका मिलते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here