Hemchand Manjhi honored with Padmashree award
Hemchand Manjhi honored with Padmashree award

रायपुर (संचार टुडे)। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के प्रसिद्ध वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हेमचंद मांझी जैसे वैद्यराजों का योगदान समाज के लिए अत्यंत मूल्यवान है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से उनकी विनम्रता, सेवाभाव और निःस्वार्थ सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि हेमचंद मांझी जैसे वैद्यराज न केवल अपने क्षेत्र में बल्कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों के लिए आदर्श हैं, जो प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्थ हैं।
हेमचंद मांझी ने छोटे डोंगर में लोगों का इलाज करने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है। उनका कार्य न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि आसपास के राज्यों और विदेशों में भी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हेमचंद मांझी जैसे सद्गुण संपन्न वैद्यराजों को समाज की आवश्यकताओं को समझने और सेवा करने के लिए आदर्श बनाना चाहिए। उन्होंने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भेजी और हेमचंद मांझी के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here