19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया था छोटी बबीता का किरदार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया है। आज शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा।

Read More-  Sofia Ansari Viral Video

दवाओं के साइड इफेक्ट से निधन!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है। कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है।

 दंगल से रखा था बॉलीवुड में कदम

सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड (Bollywood) में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी। दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे। फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था।

Read More-  Nehal Vadoliya Hot Video

सोशल मीडिया पर नहीं थीं ज्यादा एक्टिव

‘दंगल’ (Dangal) की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है।