लापता हुए Taarak Mehta फेम एक्टर Gurucharan Singh, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

SANCHARTODAY ENTERTAINMENT DESK. पॉपुलर एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सोढ़ी का किरादर निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर गुरुचरण सिंह अब मिसिंग हैं। उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की है। ये सुनकर हर किसी को झटका लगा होगा लेकिन सच्चाई यही है कि 50 साल की उम्र में अब गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं। फैंस ये खबर सुनकर निराश हो सकते हैं। उन्हें भी बिल्कुल वैसे ही महसूस होगा जैसा इस वक्त एक्टर के घरवालों को हो रहा है। वैसे भी गुरुचरण सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीत लिए थे।

इसे भी पढ़ें- सोफिया अंसारी ने वायरल किया अपना ऐसा वीडियो, मचा बवाल

50 साल की उम्र में मिसिंग गुरुचरण सिंह
हर कोई अब उन्हें अपनी जिंदगी और परिवार का हिस्सा मानता है। एक्टर ने कई साल तक टीवी के सबसे पॉपुलर शो में एक बिंदास बंदे, एक आइडियल पति, आदर्श पिता और यारों के दिलदार यार का किरादर निभाया। ऐसे में अब उन्हें लेकर इस तरह की खबर पढ़ना किसी को भी झकझोर सकता है। बता दें, एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चार दिन से एक्टर की किसी को कोई खबर नहीं है। साथ ही उनका फोन भी नॉट रिचेबल आ रहा है। अब गुरुचरण सिंह के पिता ने बेटे की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है कि वो सोमवार को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए घर से रवाना हुए थे।

22 अप्रैल से हैं लापता
हालांकि, वो न तो मुंबई पहुंचे और नहीं दिल्ली वाले घर पर लौटकर वापिस आए। जब इंतजार कर एक्टर के पिता थक गए तो उन्होंने पुलिस की मदद लेना ही सही समझा। गुरुचरण सिंह के पिता ने अब एक शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उन्हें बताया है कि उनका बेटा गुरुचरण सिंह जो 50 साल का है 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से लापता है। वो मुंबई जाने के लिए घर से निकला था लेकिन एयरपोर्ट से उसका कुछ पता नहीं चल रहा। वो न तो मुंबई पहुंचा और दिल्ली में भी उसकी कोई खबर नहीं है। उसका फोन भी बंद है।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम में कैमरा ऑफ करना भूली सोफ़िया, वायरल हुआ वीडियो

फैंस को हुई गुरुचरण सिंह की चिंता
साथ ही एक्टर के घरवालों ने साफ किया है कि वो मानसिक रूप से भी स्वस्थ और स्थिर हैं। अब परिवार लगातार गुरुचरण सिंह को खोज रहा है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा। अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी और उम्मीद है कि वो जल्द ही एक्टर का पता लगा लेंगे। अचानक उन्हें क्या हुआ वो कहां गायब हो गए हैं ये सोचकर ही फैंस का दिल बैठा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके लापता होने की खबर से हंगामा मच गया है। सभी फैंस डरे हुए नजर आ रहे हैं और एक्टर के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here