CM ममता बनर्जी फिर चोटिल, हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त लड़खड़ाकर गिरीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर गिर गईं। ये हादसा पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में हुआ। ममता वहां चुनाव प्रचार करने गई थीं। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ममता अपनी कार से निकलकर हेलिकॉप्टर में चढ़ रही थीं। इसी दौरान हेलिकॉप्टर के गेट पर उनका पैर स्लिप हो गया और वो गिर गईं।

ममता के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। हालांकि उन्हें हल्की चोट लगी है। घटना के बाद ममता ने अपनी चुनावी यात्रा जारी रखी। दुर्गापुर के बाद वो आसनसोल के लिए रवाना हुईं। इसके पहले ममता बनर्जी 14 मार्च को कोलकाता में अपने घर में गिर गई थीं। वर्धमान लोकसभा सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी कीर्ति आजाद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के बीच मुकाबला है।
मार्च में ममता घर के अंदर गिर गई थीं, माथे पर चोट लगी थी
ममता 14 मार्च को कोलकाता स्थित अपने घर में गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। TMC ने बताया कि उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आई थी। इसके बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी उन्हें SSKM अस्पताल ले गए, जहां उन्हें कुछ टांके लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here